अपनी उम्र को कम करने में सक्षम होती हैं कॉम्ब जेली

वैज्ञानिकों ने एक खोज में पाया है कि कॉम्ब जेली अपनी उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को उलट सकती हैं। एक स्टडी के मुताबिक, यह समुद्री जीव कुछ हफ्तों में अपने फीचर्ज और अपने खाने के पैटर्न में बदलाव कर सकता है। स्टडी में पाया गया कि बेहद स्ट्रेस की स्थिति में वे लार्वा की स्टेज में जा सकते हैं।