inshorts

रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची बिटकॉइन

अमेरिकी सरकार के शटडाउन और वैश्विक अनिश्चितता के बीच बाज़ार पूंजीकरण के लिहाज़ से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन रविवार को अपने सर्वकालिक उच्चस्तर $125,245.57 पर पहुंच गई। इससे पहले बिटकॉइन ने मिड-अगस्त में अपने सर्वकालिक उच्चस्तर $124,480 को छुआ था। सीएनबीसी के मुताबिक, बिटकॉइन पिछले एक हफ्ते में 12% से अधिक चढ़ चुकी है।