अपने क्रिकेट करियर के अंतिम समय में बच्चे की तरह लुत्फ उठाना चाहता हूं: धोनी

चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज़ महेंद्र सिंह धोनी ने कहा है, "मैं 2019 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले चुका हूं। अब मैं अपने क्रिकेट करियर के अंतिम समय में एक बच्चे की तरह खेल का मज़ा लेना चाहता हूं।" उन्होंने कहा, "मैं उसी तरह से मज़ा लेना चाहता हूं जैसे अपने स्कूली दिनों में लेता था।"