'मैन विद द गोल्डन आर्म' नाम से मशहूर ऑस्ट्रेलिया के जेम्स हैरिसन का 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। 18 से 81 साल की उम्र तक 1,173 बार रक्तदान करने वाले हैरिसन के खून से 20 लाख से अधिक बच्चों की जान बचाई गई थी। हैरिसन का निधन बीते 17 फरवरी को न्यू साउथ वेल्स में हुआ।