चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के 10% टैरिफ लगाने के फैसले की निंदा की है। चीन ने अमेरिका से अपनी 'गलतियों' को सुधारने को कहा। चीन ने आगे कहा, "व्यापार और टैरिफ वॉर में कोई विजेता नहीं होता।" वहीं, चीनी सरकार ने अमेरिका द्वारा लगाए गए इस टैरिफ को विश्व व्यापार संगठन (डब्लूटीओ) के नियमों का उल्लंघन बताया है।