महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री व शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे का आईफोन से जन्मदिन का केक काटने का वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। शिंदे का 9 फरवरी को 60वां जन्मदिन था और रिपोर्ट्स हैं कि इस मौके पर ठाणे में उनके समर्थक एक बड़ा सा केक लेकर आए थे। उन्होंने X पर अपने घर में केक काटने की तस्वीरें शेयर की थीं।