अपनी टी-शर्ट निचोड़कर युवक को पसीना पिलाता दिखा जिम ट्रेनर, ट्रोलिंग के बाद मांगी माफी

अमृतसर (पंजाब) के एक जिम ट्रेनर ने अपने शिष्य को पसीना पिलाने का वीडियो वायरल होने के बाद माफी मांगी है। वीडियो में जिम ट्रेनर 'इसे पी लिया तो...तू तगड़ा हो जाएगा' कहते हुए अपनी पसीने से लथपथ टी-शर्ट निचोड़कर पसीना पिलाता दिखा था। जिम ट्रेनर ने कहा, "हर इंसान से गलती हो सकती है...मुझे भी वीडियो देखकर खराब लगा।"

Load More