अपने तलाक के 12 साल बाद पूर्व सास को घर ले आई महिला, मां-बेटी जैसे रिश्ते का रखा मान
तलाक के 12-साल बाद चीन की लिन 1,000-किमी दूर से अपनी पूर्व सास को घर ले आईं। लिन ने पूर्व पति और ससुर की मौत के बाद यह फैसला लिया। बुज़ुर्ग महिला के अन्य बच्चे भी उनकी देखभाल के लिए तैयार थे लेकिन वह गांव में अकेले रह रही थीं। तलाक के बाद भी दोनों में मां-बेटी का रिश्ता रहा।