पाकिस्तान में तीन बच्चों की मां ने अपने तलाक के बाद खुशी में डांस करने का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो वायरल हो गया है। अज़ीमा इहसान नामक महिला ने लिखा, "मुझसे कहा गया था कि मेरी ज़िदगी खत्म हो गई, मुझे इसका अफसोस होगा...लेकिन जीवन उतना भी खराब नहीं है जितना मुझे बताया गया था।"