inshorts

अपनी दो मुस्लिम पत्नियों के साथ महाकुंभ में पहुंचा हिंदू शख्स, वायरल हुआ वीडियो

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में लखनऊ का तरुण नामक एक शख्स अपनी दो मुस्लिम पत्नियों सना और फिज़ा के साथ पहुंचा जिसका वीडियो वायरल हो गया है। तरुण ने बताया कि उसने दोनों से हिंदू रीति-रिवाज़ से शादी की। तरुण ने बताया कि उसकी पत्नियां नमाज़ पढ़ती हैं और हिंदू धर्म को भी मानती हैं।