मेरठ (यूपी) में नुकीले दांत के कारण एक शख्स की जीभ पर कैंसर हो गया है। चिकित्सकों ने बताया कि नुकीले दांत से शख्स की जीभ में गहरा घाव हो गया था जिसे उसने सामान्य समझा लेकिन बाद में वह कैंसर बन गया। बकौल डॉक्टर, शख्स की आधी जीभ काटकर पैर की खाल से कृत्रिम जीभ लगाई गई है।