अपनी नेटवर्थ को कैसे कैलकुलेट करें?

नेटवर्थ जानना फाइनेंशियल हेल्थ, लोन अप्रूवल और रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए ज़रूरी होता है। नेटवर्थ को कैलकुलेट करने के लिए अपनी कुल संपत्तियों (जैसे बैंक बैलेंस, फिक्स्ड डिपॉज़िट, शेयर, गोल्ड, घर या कार) की लिस्ट बनाकर जोड़ें और अपनी देनदारियां (जैसे होम लोन, कार लोन या क्रेडिट कार्ड बकाया) जोड़ें फिर कुल संपत्ति से कुल देनदारियां घटा दें।