अपने पापा को गुस्सा मत दिलाओ: ट्रंप के टैरिफ के बाद नाटो देशों से रूस
रशियन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट फंड के प्रमुख किरिल दमित्रिव ने अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप का नाम लिए बिना 8 नाटो देशों से कहा है, "पापा को गुस्सा मत दिलाओ।" दमित्रिव का यह बयान ऐसे समय में सामने आया है जब ट्रंप ने ग्रीनलैंड के मसले को लेकर डेनमार्क और यूके समेत 8 देशों पर 10% टैरिफ लगाने का एलान किया है।