अपनी बेटी संग नज़र आईं जॉर्जिया मेलोनी; वायरल हुआ वीडियो
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का उनकी तकरीबन 10-साल की बेटी जिनेवरा के साथ एक वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि बेटी अपनी मां के पीछे छिपती हुई नज़र आ रही है। जिनेवरा इटली के टीवी पत्रकार एंड्रिया गियामब्रूनो की बेटी हैं। मेलोनी 10-साल के रिश्ते के बाद अक्टूबर, 2023 में उनसे अलग हो गई थीं।