भारतीय पेसर जसप्रीत बुमराह अक्सर अपने बॉलिंग रनअप के मार्क पर 'जेएसए' (JSA) लिखते हैं। दरअसल, इसमें 'जे' का मतलब जसप्रीत है, 'एस' का मतलब संजना (गणेशन) जो कि बुमराह की पत्नी हैं और 'ए' का अर्थ अंगद है जो उनके बेटे का नाम है। शादी के पहले जसप्रीत अपने रनअप मार्क पर केवल जेएस (जसप्रीत बुमराह) लिखा करते थे।