दिवालिया घोषित हो चुकी जेनसोल इंजीनियरिंग लिमिटेड ने दिल्ली-एनसीआर और बेंगलुरु में अपना बिज़नेस शुरू करने वालों को अपने बेड़े में शामिल 400 प्री-ओन्ड इलेक्ट्रिक कारों को आसान किस्तों पर लीज़ पर देने का एलान किया है। कंपनी ने विज्ञापन में कहा, इच्छुक व्यक्ति को मामूली रकम बतौर डाउन पेमेंट और महीने की आसान किस्त पर ई-कार मिल जाएगी।