अपने मार्केट कैप से ज़्यादा ऑर्डर पाने वाले विक्रान इंजीनियरिंग को मिला एक और बड़ा ऑर्डर
इन्फ्रास्ट्रक्चर-रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी विक्रान इंजीनियरिंग को मध्य प्रदेश में 45.75-मेगावाट (AC) के ग्रिड-कनेक्टेड सोलर पावर प्रोजेक्ट्स का एक और बड़ा ऑर्डर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट एमपी ऊर्जा विकास निगम से पीएम-कुसुम के तहत फीडर-सोलराइज़ेशन के लिए मिला है। इससे पहले मिले बड़े ऑर्डर्स के बाद विक्रान इंजीनियरिंग के कुल ऑर्डर उसके मौजूदा मार्केट कैप से भी ज़्यादा हो चुके हैं।