अपनी लव लाइफ से सबसे कम संतुष्ट हैं भारत, जापान और दक्षिण कोरिया के लोग: सर्वे

इप्सोस के 'लव लाइफ सैटिस्फैक्शन-2025' सर्वे के अनुसार, अपनी 'लव लाइफ' से सबसे कम संतुष्ट लोगों में भारतीय भी शामिल हैं। सर्वे में भारत, दक्षिण कोरिया और जापान ऐसे देश बनकर उभरे हैं जहां सबसे ज़्यादा क्रमश: 63%, 59% और 56% लोगों ने अपनी 'लव लाइफ' पर संतुष्टि जताई है। सर्वे में 30 देशों के 23,765 वयस्कों ने हिस्सा लिया।