inshorts

अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए गए शख्स की कार में दिल्ली में लगी आग, ज़िंदा जला

दिल्ली के गाज़ीपुर में शनिवार रात एक चलती वैगन आर कार में आग लगने से उसमें सवार एक शख्स की ज़िंदा जलकर मौत हो गई। मृतक का नाम अनिल था और वह अपनी शादी के कार्ड बांटने के लिए निकला था। पुलिस ने बताया कि कार पूरी तरह जल चुकी थी और फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है।