inshorts

अपने समय की सबसे अमीर शहज़ादी थी जहांआरा, मिली थी पादशाह बेगम की उपाधि

मुगल बादशाह शाहजहां के बेटी जहांआरा अपने समय की सबसे अमीर शहज़ादी थी। जामिया मिल्लिया इस्लामिया की प्रोफेसर डॉक्टर रोहमा जावेद राशिद के मुताबिक, जहांआरा 17 साल की उम्र में भारत ही नहीं पूरी दुनिया की सबसे अमीर महिला बन गई थीं। लेखिका इरा मुखौटी के अनुसार, जब औरंगज़ेब बादशाह बने तो उन्होंने जहांआरा बेगम को ही पादशाह बेगम बनाया।