अपनी ही शादी में चिप्स लेकर भागा दूल्हा, नाश्ता लूटने में एक-दूसरे पर गिरे लोग; वीडियो सामने आया
हमीरपुर (यूपी) में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में नाश्ते के काउंटर पर अचानक भगदड़ मच गई और लोग नाश्ते की टेबल पर टूट पड़े। सामने आए वीडियो में एक दूल्हा भी चिप्स के पैकेट लेकर दौड़ता हुआ नज़र आया। वहीं, लूट के बीच एक बच्चे का हाथ गर्म चाय के संपर्क में आ गया जिससे वह झुलस गया।