inshorts

अपनी हस्तकला के लिए मशहूर भारत के 5 गांव

भारत में गुजरात के भुज, राजस्थान के बाड़मेर, ओडिशा के रघुराजपुर, तमिलनाडु के चेट्टिनाड और पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन के गांव अपनी हस्तकला के लिए मशहूर हैं। भुज अपने रंगीन कपड़ों व कढ़ाई के काम के लिए, बाड़मेर ब्लॉक प्रिंटिंग, रघुराजपुर अपनी पट्टचित्र पेंटिंग्स, चेट्टिनाड अपनी वास्तुकला व साड़ियों और शांतिनिकेतन अपनी बाटिक प्रिंट के लिए जाना जाता है।