अपना कनाडा वाला ऐप मार्च में बंद करेगी पेटीएम; कहा- कारोबार संबंधी कठोर फैसले लेने पड़े

विजय शेखर शर्मा के नेतृत्व वाली पेटीएम ने कहा है कि वह अपने कनाडा वाले ऐप को 14 मार्च को बंद कर देगी। इस घोषणा के दौरान कंपनी ने कहा, "अप्रत्याशित समय में हमें कारोबार संबंधी कुछ कठोर निर्णय लेने पड़े।" भारत में लिस्टिंग के बाद पेटीएम का शेयर आईपीओ इश्यू प्राइस ₹2,150 से 50% से अधिक टूट चुका है।