अपना रिकॉर्ड टूटने से दुखी हूं: ब्रॉड द्वारा सबसे महंगा टेस्ट ओवर डालने पर मज़ाक में रॉबिन

इंग्लिश पेसर स्टुअर्ट ब्रॉड द्वारा भारत के खिलाफ शनिवार को टेस्ट इतिहास का सबसे महंगा ओवर (35-रन) डालने के बाद पूर्व दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर रॉबिन पीटरसन ने मज़ाक में ट्वीट किया, "आज अपना रिकॉर्ड टूटने से...दुखी हूं।" 2003 में ब्रायन लारा (वेस्टइंडीज़) ने पीटरसन के ओवर में 28-रन बटोरे थे। 2 और गेंदबाज़ों ने एक ओवर में 28-रन दिए थे।