अपनी गेंद को वाइड करार दिए जाने के बाद अंपायर से बहस करते दिखे युजवेंद्र चहल
एलएसजी के खिलाफ रविवार को आईपीएल-2022 मैच के दौरान अपनी एक गेंद को वाइड करार दिए जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने नाराज़गी ज़ाहिर की। 165-रन के टोटल को डिफेंड करने के दौरान 18वें ओवर में इस फैसले पर राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने भी हैरानी जताई जबकि चहल अंपायर से बहस करते दिखे।