लेबनान में आर्थिक संकट के बीच एक महिला बुधवार को बेरूत के एक बैंक में टॉय गन के साथ पहुंची और अपनी फंसी हुई जमा राशि में से $13,000 निकलवाए। बकौल महिला, उसे अपनी बहन के कैंसर के इलाज के लिए धनराशि चाहिए थी। दरअसल, लेबनान के नकदी-संकट वाले बैंकों ने 2019 से विदेशी मुद्रा की निकासी सीमित की है।