अपनी टीम की हार के बाद फैन के फोन पर ज़ोर से हाथ मारते दिखे रोनाल्डो, बाद में माफी मांगी

शनिवार को मैनचेस्टर यूनाइटेड की 1-0 से हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो द्वारा एक फैन के फोन पर ज़ोर से हाथ मारकर उसे तोड़ने का एक कथित वीडियो सामने आया है। रोनाल्डो ने इंस्टाग्राम पर कहा, "मैं गुस्से के लिए माफी मांगना चाहता हूं। अगर संभव है...तो मैं उस सपोर्टर को...ओल्ड ट्रैफर्ड में मैच देखने के लिए बुलाना चाहता हूं।"