असम में एक पद्म पुरस्कार विजेता के खिलाफ अपनी देखरेख में रहने वाली नाबालिग लड़की (फोस्टर चाइल्ड) के रेप के आरोप में केस दर्ज किया गया है। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने एक साल तक उसका यौन उत्पीड़न किया। हालांकि, गुवाहाटी हाईकोर्ट ने 28 दिसंबर को आरोपी पद्म पुरस्कार विजेता को अंतरिम ज़मानत प्रदान की थी।