दिल्ली में अपनी बाइक से कूदकर एक चोर को पकड़ते पुलिसकर्मी का वीडियो वायरल हुआ है। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, "अपनी जान की परवाह किए बगैर शाहबाद डेयरी थाने के कॉन्स्टेबल सत्येंद्र ने स्नैचर को गिरफ्तार किया। इस स्नैचर की गिरफ्तारी से 11 मामले सुलझाए गए।" सोशल मीडिया यूज़र्स वीडियो शेयर कर पुलिसकर्मी की तारीफ कर रहे हैं।