inshorts

अपनी 'बेस्‍ट फ्रेंड' की हत्‍या के जुर्म में अमेरिका में अरबपति शख्स को हुई उम्रकैद

अमेरिका में रियल एस्टेट कारोबारी के अरबपति वारिस 78-वर्षीय रॉबर्ट डर्स्ट को 2000 में अपनी बेस्ट फ्रेंड सुसेन बर्मन की हत्या के लिए उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई है। डर्स्ट ने 1982 में लापता हुई अपनी पत्नी का सच छिपाने के लिए बर्मन की हत्या की और अभियोजकों ने उसे 'मनोरोगी' करार दिया। बकौल जज, "यह गवाह की हत्या थी।"