inshorts

अपनी शादी के रिसेप्शन के दौरान गिरने के बाद हुई युवती की मौत, परिजन ने दान किए उसके अंग

बेंगलुरु में अपनी शादी के रिसेप्शन में गिरने के बाद जान गंवाने वाली 26-वर्षीय चैत्रा के परिजन ने उसके अंग दान किए हैं। चैत्रा स्टेज पर तस्वीरों के लिए पोज़ दे रही थी तभी अचानक नीचे गिर गई जिसके बाद उसे 'ब्रेन डेड' घोषित किया गया। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के. सुधाकर ने अंगदान के फैसले की सराहना की है।