अपनी सफलता के बावजूद हमेशा सुर्खियों से दूर रहे: मिस्त्री के निधन पर शापूरजी पालोंजी समूह
टाटा सन्स के पूर्व चेयरमैन साइरस मिस्त्री के सड़क हादसे में हुए निधन पर शापूरजी पालोंजी समूह ने शोक जताया है। सोशल मीडिया पर साझा किए एक शोक पत्र में समूह ने लिखा है, "वह एक उत्साही पाठक थे और कई विषयों में आजीवन सीखने की यात्रा के लिए प्रतिबद्ध थे। अपनी सफलता के बावजूद...वह हमेशा सुर्खियों से दूर रहे।"