अपने आखिरी टेस्ट मैच के बाद इंटरव्यू के दौरान रो पड़े रॉस टेलर

अपने करियर के आखिरी टेस्ट मैच के बाद न्यूज़ीलैंड के बल्लेबाज़ रॉस टेलर एक इंटरव्यू के दौरान रो पड़े। बांग्लादेश के खिलाफ मैच के बाद उन्होंने कहा, "करियर का अंत जीत और विकेट लेने के साथ करना शानदार है...मैं जीत के साथ (अपना करियर) खत्म करना चाहता था।" गौरतलब है, टेलर ने न्यूज़ीलैंड के लिए कुल 112 टेस्ट खेले।