पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रमीज़ राजा ने सुरक्षा कारणों से न्यूज़ीलैंड द्वारा पाकिस्तान दौरा रद्द करने के बाद एक वीडियो संदेश में पाकिस्तानी टीम से कहा है, "अपनी निराशा और गुस्से को (मैदान पर) प्रदर्शन में निकालिए।" उन्होंने कहा, "जब आप दुनिया की सबसे बेहतरीन टीम बन जाएंगे...तो टीमें पाकिस्तान में आपके खिलाफ खेलने के लिए कतार में होंगी।"