गाज़ियाबाद (यूपी) में 58-वर्षीय शख्स के अपने घर में मृत मिलने के बाद उसकी गोद ली हुई 14-वर्षीय बेटी पर हत्या के आरोप में केस दर्ज हुआ है। एसएचओ प्रभात दीक्षित के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में आरोपी लड़की घर से एक लड़के के साथ जाती हुई दिख रही है। बकौल एसएचओ, दोनों की तलाशी के लिए टीमें बनाई गई हैं।