पूर्व पाकिस्तानी कप्तान वसीम अकरम ने टी20 विश्व कप 2021 में सुपर 12 चरण के ग्रुप-2 मैच में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत पर प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि वह अपने जीवनकाल में पाकिस्तान को भारत से विश्व कप में जीतता हुआ देखना चाहते थे। बकौल अकरम, पाकिस्तान को अब अगले मैच पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए।