अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मिले कोहली और छुए उनके पैर; वीडियो हुआ वायरल

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के पूर्व कप्तान विराट कोहली शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच से पहले अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली) में अपने बचपन के कोच राजकुमार शर्मा से मिले। आईपीएल ने कोहली का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह राजकुमार शर्मा की ओर बढ़ते हुए और उनके पैर छूते दिख रहे हैं। आईपीएल ने कैप्शन लिखा, "शानदार मुलाकात।"