अपने मृत बच्चे के जन्म के वक्त यॉर्कशायर के 'अमानवीय' व्यवहार को याद कर रो पड़े रफीक
पूर्व क्रिकेटर अज़ीम रफीक अपने मृत बच्चे के जन्म के समय अपने काउंटी क्लब यॉर्कशायर के 'अमानवीय' व्यवहार को याद करते हुए रो पड़े। यॉर्कशायर में नस्लवाद को लेकर गवाही देते हुए रफीक ने कहा, "बेटे को खोने के बाद लौटने पर पहले ही दिन (यॉर्कशायर के क्रिकेट निदेशक) मार्टिन मैक्सन ने...एक कमरे में मेरे साथ बहुत बुरा बर्ताव किया।"