अहोम साम्राज्य (असम) के सेनापति लचित बरफुकन की 400वीं जयंती पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है, "भारत अपने वीरों को याद कर अपनी गलतियों को सुधार रहा है।" उन्होंने कहा, "हमें वही इतिहास पढ़ाया गया जिसको गुलामी के कालखंड में साज़िशन रचा गया।" प्रधानमंत्री ने कहा, "लचित का जीवन हमें प्रेरणा देता है कि हम देशहित को प्राथमिकता दें।"