अपराधियों पर हो रही कार्रवाई, 1.6 लाख अकाउंट हटाए: बाल यौन शोषण विज्ञापन मामले पर Meta

'मनीकंट्रोल' के मुताबिक, मेटा ने मंगलवार को बताया कि उसने भारत में बीते 6 महीनों में बाल यौन शोषण से जुड़ी गतिविधियों संबंधी संदिग्ध बाहरी (ऑफ-प्लैटफॉर्म) लिंक साझा कर रहे 1.60 लाख अकाउंट हटा दिए हैं। कंपनी ने कहा, "हम युवाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए...अपने विज्ञापन समीक्षा-तंत्र को मज़बूत बनाएंगे...व कानून प्रवर्तन एजेंसियों के साथ मिलकर काम करेंगे।"