महाराष्ट्र में पुणे शहर पुलिस की अपराध शाखा में इंस्पेक्टर शिल्पा चव्हाण ने शुक्रवार को विश्रांतवाडी में अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उनके सहयोगियों ने उन्हें कई कॉल किए लेकिन उन्होंने जवाब नहीं दिया जिसके बाद पुलिस टीम उनके घर गई और उन्हें पंखे से लटका पाया। बकौल पुलिस, मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।