अपशिष्ट प्रबंधन नहीं करने पर एनजीटी ने प. बंगाल सरकार पर लगाया ₹3,500 करोड़ का जुर्माना
नैशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने को लेकर पश्चिम बंगाल सरकार पर ₹3,500 करोड़ का जुर्माना लगाया है। एनजीटी ने ठोस और तरल अपशिष्ट पदार्थों का कथित प्रबंधन नहीं करने पर यह कार्रवाई की है। एनजीटी ने 2-महीने में जुर्माना भरने का आदेश देते हुए कहा कि भविष्य में होने वाले नुकसान को रोकने की ज़रूरत है।