अधिकारियों के अनुसार, शामली (उत्तर प्रदेश) में घर के बाहर से अपहरण किए गए एक 10-वर्षीय बच्चे को पुलिस ने मंगलवार को 7-घंटे में बचाया और सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। बकौल पुलिस, बच्चे के परिवार ने बताया कि अपहरणकर्ताओं ने उनसे उसकी रिहाई के लिए फिरौती मांगी थी। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के पास नशीले टैबलेट मिले हैं।