सुप्रीम कोर्ट की ओर से नियुक्त एम्स के एक पैनल ने तमिलनाडु की पूर्व-मुख्यमंत्री जयललिता के इलाज के केस में अपोलो अस्पताल को क्लीन चिट दे दी है। दरअसल, जयललिता को अपोलो में उनके निधन से पहले भर्ती कराया गया था। पैनल ने कहा, "जयललिता का इलाज...सही चिकित्सा पद्धति के अनुसार हुआ था...और....प्रक्रिया में कोई खामी नहीं पाई गई है।"