अप्रैल 2023 से महाराष्ट्र के सरकारी दफ्तर होंगे पेपरलेस, ई-ऑफिस की होगी शुरुआत: सीएम शिंदे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा है कि 1 अप्रैल 2023 से राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में ई-ऑफिस प्रणाली शुरू की जाएगी ताकि कामकाज में तेज़ी आए। मुख्यमंत्री शिंदे ने कहा कि ई-ऑफिस प्रणाली लागू होने के बाद सरकारी कार्यालयों में कामकाज पेपरलेस हो जाएंगे और अधिकारी अपने मोबाइल फोन पर भी फाइलें या दस्तावेज़ देख सकेंगे।