अप्रैल के बाद पहली बार 18,000 के पार पहुंचा निफ्टी, 456 अंक चढ़कर बंद हुआ सेंसेक्स

भारतीय शेयर बाज़ार सूचकांक सेंसेक्स व निफ्टी मंगलवार को क्रमशः 455.95 अंक व 133.70 अंक चढ़कर बंद हुए। इसके साथ ही निफ्टी 5 अप्रैल के बाद पहली बार 18,000 के पार पहुंचा जबकि सेंसेक्स बढ़कर 60,571.08 अंक पर पहुंच गया। इस दौरान सेंसेक्स पर बजाज फिनसर्व को सर्वाधिक मुनाफा हुआ जबकि टीसीएस को सर्वाधिक नुकसान हुआ है।