अप्रैल-दिसंबर 2022 में भारत का राजकोषीय घाटा बढ़कर ₹9.93 लाख करोड़ हुआ
केंद्र सरकार द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अप्रैल-दिसंबर 2022 की अवधि में भारत का राजकोषीय घाटा बढ़कर ₹9.93 लाख करोड़ हो गया जो पूरे साल के लक्ष्य का लगभग 60% है। सरकार के मुताबिक, इस समयावधि में केंद्र की कुल टैक्स प्राप्तियां ₹18.25 लाख करोड़ (शुद्ध टैक्स कलेक्शन ₹15.56 लाख करोड़) रही जबकि कुल व्यय ₹28.18 लाख करोड़ था।