अफ्रीकी देश बेनिन में हुआ तख्तापलट, आर्मी ने किया दावा
अफ्रीकी देश बेनिन के सरकारी चैनल पर सैनिकों के एक समूह ने सरकार को भंग करने का एलान किया जिसे सैन्य तख्तापलट माना जा रहा है। समूह ने कहा कि राष्ट्रपति पैट्रिस टैलोन को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है जो वैसे भी अप्रैल 2026 में इस्तीफा देने वाले थे। समूह ने कहा, "संविधान निरस्त कर दिया गया है।"