inshorts

अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत यूपी में ₹1000/माह पर दिए जाएंगे 1 लाख फ्लैट

यूपी में अफोर्डेबल रेंटल हाउसिंग स्कीम के तहत गरीब परिवारों को ₹1000/माह के किराए पर 1 लाख से अधिक फ्लैट दिए जाएंगे। इस संबंध में नगरीय निकाय विभाग को डीपीआर भेजी गई है। दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांशीराम आवासीय योजना के तहत बहुमंज़िला आवासीय भवन बनवाए थे और दूसरे चरण में बने आवासों का आवंटन नहीं हुआ था।