भारत ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ के 'तालिबान, भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी वॉर लड़ रहा है' वाले बयान पर प्रतिक्रिया दी है। विदेश मंत्रालय ने कहा, "पाकिस्तान अपनी आंतरिक नाकामियों के लिए दूसरों को दोष देने का आदी है...आतंकवाद को पनाह देना...उसका इस्तेमाल राजनीतिक हथियार के रूप में करना पाकिस्तान की नीति रही है।"